Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सूने घर में घुसे 5 हमलावर और कर दी यूथ कांग्रेस नेता की निर्मम हत्या, इलाके में मची सनसनी

Youth Congress Leader Murder

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

धारवाड़ (ओमदर्पण न्यूज़)।

कर्नाटक के धारवाड़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक यूथ कांग्रेस नेता के घर में घुसकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 29 वर्षीय फिरोज खान पठान के रूप में हुई है, जो धारवाड़ के महबूब नगर इलाके के निवासी थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त फिरोज खान घर पर अकेले थे। परिवार का कोई भी सदस्य उस समय वहां मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए चार से पांच हमलावरों का एक गुट घर में दाखिल हुआ और घातक हथियारों से फिरोज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने धारवाड़ उपनगरीय पुलिस स्टेशन में इस वारदात को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हुबली के किम्स (KIMS) अस्पताल में रखवाया गया है।

परिजनों ने जताया पुरानी रंजिश का शक

हत्या के पीछे के मकसद को लेकर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अभी तक स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। हालांकि, शिकायतकर्ता और मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और फरार हमलावरों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow