रायपुर/ दुर्ग। अब एक और नए रूट पर वंदे भारत लॉन्च होने जा रही है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी।
इसके लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है और अभी लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने की वजह से यह लॉन्च नहीं हो रही। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वंदे भारत ट्रेन की मांग की थी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी थी। रेल विभाग से भी इस ट्रेन को मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही टाइम टेबल भी तैयार हो चुका है।
दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने का समय
दुर्ग से वंदे भारत ट्रेन सुबह 06 बजे चलेगी और फिर दोपहर 2:30 मिनट पर विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी।
विशाखापट्टनम से दुर्ग आने का समय
समय सवा तीन बजे विशाखापट्टनम से चलेगी और फिर देर रात 11.50 मिनट पर दुर्ग पहुंच जाएगी।
इस दौरान दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन को महज साढ़े आठ घंटे का ही समय लगेगा।









