Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ई रिक्शा में घुम घुमकर मोबाईल फोन लूट/चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर। ई रिक्शा में घुम घुमकर मोबाईल फोन लूट/चोरी करने वाले गिरोह पुलिस के पकड़ में आ गया हैं। देवेन्द्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 16.04.2024 के शाम करीबन 07.00 बजे से 07.30 बजे के मध्य अपने भांजा सुनील कुमार साहू के साथ काली मंदिर सिविल लाईन में पूजा करने आया था। पूजा करने के पश्चात नीचे आकर अपने मोबाइल फोन से बात कर रहा था तभी ई रिक्शा में सवार अज्ञात कुछ व्यक्तियों के द्वारा मोबाइल फोन को झपट्टा मारकर लूट कर फरार हो गये। घटना के कुछ देर बाद इसे पता चला कि उसी स्थान में शशिप्रकाश साहू नामक व्यक्ति के साथ भी इस प्रकार की घटना हुई है। जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 260/2024 धारा 392 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा कार्यवाई करते हुए 02 आरोपी अनिकेत बेहरा पिता करन बेहरा (उम्र 19) एसबीआई एटीएम के पास कालीबाड़ी ढ़ाल के नीचे, थाना कोतवाली रायपुर, मन हरपाल, पिता मंगल हरपाल (उम्र 19) नेहरू नगर, थाना कोतवाली, रायपुर व 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर कार्यवाई की गई व एक आरोपी विक्की बेहरा घटना के बाद से फरार है जिसकी तलाश जारी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment