Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायगढ़। पुलिस ने युवक की हत्या कर मध्य प्रदेश भागने की फिराक में लुक-छिप रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के निर्देशन में यह सफलता हासिल की गई है।

दिनांक 17/07/2024 को असवत सारथी ने नहर पारा लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 जुलाई को मोहर्रम के दौरान भरत शर्मा उर्फ मुंडा ने नाजिम खान को डंडा और पत्थर से पीटा था। घटना के बाद नाजिम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 जुलाई को उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी भरत शर्मा उर्फ मुंडा घटना के बाद से फरार था। पुलिस को मुखबिरों से जानकारी मिली कि वह मध्य प्रदेश भागने की कोशिश कर रहा है। आज उसे हिरासत में लेकर हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment