Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर पुलिस ने 13 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी शेख ईमरान को गिरफ्तार किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • नशे के खिलाफ निजात अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
  • गांजा तस्करी के आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी की विस्तृत रिपोर्ट
  • आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने नशे के काले कारोबारियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना टिकरापारा पुलिस ने बस स्टैंड भाठागांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जो अवैध रूप से गांजा लेकर विक्रय करने की फिराक में था। आरोपी की पहचान शेख ईमरान पिता शेख हारून (28) निवासी खरबी बाबा ताज ले आउट हाकिब पान ठेला के पास, थाना बाठोडा, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

मुखबिर की सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन, और थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से 13.530 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,70,000 रुपये है, जब्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 587/24, धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर भेजा गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment