Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नवी मुंबई में युवती की हत्या: पुलिस ने कई टीमें गठित कीं, राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

मुंबई: बीते सप्ताह नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में एक 20 वर्षीय युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले को सुलझाने के लिए कई टीमों का गठन किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। युवती का शव शनिवार सुबह बरामद किया गया था।

पुलिस का मानना है कि हत्या शुक्रवार को नवी मुंबई स्थित उसके कार्यालय से आधे दिन की छुट्टी पर जाने के बाद अपराह्न साढ़े तीन से साढ़े चार बजे के बीच की गई। पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे ने मीडिया को बताया, “पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हैं। हम सभी पहलुओं से हत्याकांड की जांच कर रहे हैं।”

मृतका के पिता ने हत्या के लिए एक समुदाय के व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पुलिस को उसे तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने 2019 में उस व्यक्ति के खिलाफ अपनी बेटी को परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया कि इस बदले की भावना के चलते उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

इस बीच, पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की। सोमैया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने स्थानीय विधायक महेश बाल्दी के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हमलावरों को पकड़ने के लिए शीघ्र कार्रवाई का वादा किया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को टैग करते हुए सोमैया ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी कार्यकर्ता मुस्लिम पुरुषों पर आरोप लगाने के लिए करते हैं कि वे एक चाल के तहत हिंदू महिलाओं को प्रेम विवाह का लालच देते हैं ताकि उन्हें इस्लाम में परिवर्तित किया जा सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment