Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायगढ़ में हाथी ने राशन दुकान में मचाया तांडव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • छाल वन परिक्षेत्र में हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल, खिड़की

  • ग्रामीणों ने सुबह वन विभाग को दी सूचना

  • विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या 113

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल वन परिक्षेत्र में रविवार की रात एक हाथी ने सरकारी राशन दुकान में घुसकर तांडव मचाया। हाथी ने बोकरामुड़ा गांव में विधायक लालजीत राठिया के घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित राशन दुकान में प्रवेश किया।

हाथी ने पहले बाउंड्रीवाल को तोड़ा और दुकान के चारों ओर घूमते हुए खिड़की को भी तोड़ दिया। इसके बाद उसने अंदर रखे चावल की 6 बोरियों को खा लिया और कुछ चावल भी इधर-उधर फैला दिए। घटना की जानकारी रात में किसी को नहीं लगी, क्योंकि हाथी रात लगभग 12 बजे दुकान के पास पहुंचा था।

ग्रामीणों ने सुबह दुकान के टूटे बाउंड्रीवाल और खिड़की को देखा और वन अमले को सूचना दी। वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में 113 हाथी विचरण कर रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा लैलूंगा के मुकडेगा बीट में 22 और कहरचुंवा में 21 हाथियों का दल शामिल है।

छाल रेंज के बोकरामुड़ा परिसर रक्षक मुकेश बरवा ने बताया कि हाथी के आने की खबर रात में किसी को नहीं थी। सुबह सूचना मिलने के बाद हाथी द्वारा किए गए नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि मुआवजा की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment