सतना के ओम रिसोर्ट में आयोजित समारोह में 400 से अधिक सदस्यों की भागीदारी
दुर्ग। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233C का प्रथम डिस्ट्रिक केबिनेट शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 28 जुलाई 2024 को सतना स्थित “ओम रिसोर्ट” में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम. जे.एफ. ला सुधीर जैन और उनकी पूरी टीम को भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक ला. प्रवीण छाजेड ने शपथ दिलाई।
लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी की सचिव रश्मि अग्रवाल ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के 130 क्लबों के लगभग 400 सदस्यों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी के अध्यक्ष ला सुमन पांडे, पी. एम. जे. एफ. ला सतीष चंद सुराना, ला अनिता तिवारी और ला कैलाश जैन बरमेचा ने नई ऊर्जा एवं चेतना ग्रहण कर समारोह को गौरवांवित किया।










