Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कवर्धा: जुआधारियों पर साइबर सेल और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मारुति अर्टिगा कार, मोबाइल फोन और नगद जब्त

कवर्धा: अवैध जुए की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर सेल, बैजलपुर, और बोडला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने तीन मारुति अर्टिगा कार, 13 मोबाइल फोन और 76,080 रुपये की नगदी जब्त की। कुल 15 जुआड़ी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से 13 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची निम्नलिखित है:

  1. सोनू पिता अशोक देवांगन (30 साल), बैरागपारा, थाना पण्डरिया
  2. अरबाज खान पिता कल्लू खान (19 साल), बैरागपारा, थाना पण्डरिया
  3. सरजूनाथ पिता पंचू टंडन (58 साल), बैरागपारा, थाना पण्डरिया
  4. मोहित पिता भरत चन्द्रवंशी (22 साल), चरडोगरी, थाना पिपरिया
  5. रामकुमार पिता हेमु दास चतुर्वेदी (48 साल), खैरवार खुर्द, थाना चिल्फी, जिला मुगेली
  6. मनोज पात्रे पिता फुलचंद पात्रे (41 साल), अखरार खुर्द, थाना चिल्फी, जिला मुगेली
  7. सुरजीत पिता सुमरन पात्रे (32 साल), गातापार, थाना चिल्फी, मुगेली
  8. सलील पिता अमरदास सेन्ड्रे (48 साल), गातापार, थाना चिल्फी, मुगेली
  9. योगेन्द्र पिता मंगलदास बंजारा (36 साल), हरदी, थाना चिल्फी, मुगेली
  10. अविकाश पिता सुभाष डेनियल (42 साल), भधरी, थाना जरहागांव, मुगेली
  11. सुरजी पिता दुलार पटेल (37 साल), पाढी, थाना पण्डरिया
  12. कांताराम पिता अनुरूध पटेल (45 साल), पाढी, थाना पण्डरिया
  13. मकेश पिता रामलाल चन्द्राकर (30 साल), कोडापुरी, थाना कुण्डा

पुलिस कार्रवाई 

पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार और उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में साइबर सेल और विशेष पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम मुडघुसरी जंगल में ताशपत्ती के खेल के जरिए अवैध जुआ चल रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेड की और 13 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा।

मुख्य अधिकारी/कर्मचारी

  • निरीक्षक: आशीष कंसारी और साइबर सेल की टीम
  • उप निरीक्षक: तारण दास डहरिया और चौकी बैजलपुर की टीम
omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment