- दिल्ली में आयोजित दीनदयाल लीडरशिप अवार्ड्स में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित दीनदयाल लीडरशिप अवार्ड और डॉक्टरेट अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ की जानी-मानी शख्सियत रितु देवांगन और जामवंत देवांगन को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। VRT स्कूल दुर्ग की प्राचार्य रितु देवांगन को यह सम्मान डी.एस. इंडस्ट्री में स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने, और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।
इस पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद रितु देवांगन और जामवंत देवांगन को अब क्रमशः डॉक्टर रितु देवांगन और डॉक्टर जामवंत देवांगन के नाम से पहचाना जाएगा। यह समारोह इंटीग्रेटेड ग्लोबल यूनिवर्सिटी और दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें नीति आयोग और गृह मंत्रालय के अधिकारी, विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद थे। इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है, और समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें बधाई दी है।









