Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीएम आवास पर धूमधाम से मनाया गया हरेली तिहार, भाजपा नेता अशवंत तुषार साहू भी हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलकियों से सजी रात, मुख्यमंत्री आवास पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

महासमुंद: छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार का पर्व पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में भी हरेली का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलकियां प्रस्तुत कीं।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू भी विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर गेड़ी, गाजे-बाजे, राउत नाचा, सुवा नृत्य, पंथी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहलवानों ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की पुरानी लोक परंपराओं का प्रतीक है, और इस दिन को हरियाली, सुख-समृद्धि, और शांति की कामना के साथ मनाया जाता है। भाजपा नेता अशवंत तुषार साहू ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मां महामाया और भोलनाथ से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ की हरियाली हमेशा बनी रहे और हर घर में सुख-शांति का वास हो।”

 

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment