Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जशपुर में मवेशी तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने 11 मवेशी बरामद कर 2 तस्करों को दबोचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

कीचड़ में 2 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़े तस्कर, नदी में छलांग लगाने वाले आरोपी को भी दबोचा

जशपुर।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 मवेशियों को झारखंड ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। लोदाम थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से वे बच नहीं सके।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मवेशी तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत अब तक लगभग 300 मवेशियों को जब्त किया गया है। इस मामले में मो. बेलाल खान (27) और मो. शमीम खान (27) को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर जशपुर के रास्ते झारखंड सीमा के ग्राम साईंटांगरटोली होते हुए मवेशियों की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस ने पिकअप वाहन को घेरते हुए तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान मो. बेलाल खान कीचड़ से भरे खेतों में भागने लगा, जिसे 2 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा गया। वहीं, मो. शमीम खान ने भागने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन पुलिस की टीम ने जान जोखिम में डालते हुए उसे भी सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment