Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम के भांजे की वाटरफॉल में डूबने से मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

तुषार साहू की खोज में 16 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, शव बरामद

कवर्धा।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव के भांजे तुषार साहू (21) की कवर्धा जिले के रानीदहरा वाटरफॉल में डूबने से मौत हो गई है। रविवार रात से शुरू हुए 16 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद, सोमवार सुबह तुषार का शव बरामद किया गया।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

बेमेतरा के नवापारा निवासी तुषार अपने छह दोस्तों के साथ जलप्रपात की सैर पर आया था। शाम करीब 5:30 बजे, सभी लोग वाटरफॉल में नहाने के लिए उतरे। अचानक तुषार पानी में गायब हो गया और दोस्तों द्वारा तलाशने के बावजूद उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

कवर्धा के एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि तुषार साहू अपने दोस्तों के साथ जलप्रपात में नहा रहा था, जब वह अचानक गहरे पानी में समा गया और डूबने लगा। रानीदहरा वाटरफॉल, जो बोड़ला विकासखंड में स्थित है, पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है लेकिन यहाँ सुरक्षा की कोई खास व्यवस्था नहीं है। इस जलप्रपात में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment