Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

तेंदुए का आतंक: मासूम की दर्दनाक मौत, 40 घंटे बाद पहाड़ियों में मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

धमतरी जिले के कोरमुड़ गांव में तेंदुए ने 3 साल के बच्चे को घर की दहलीज से उठाया, शव के टुकड़े पहाड़ियों में मिले।

धमतरी (कौशल संदुजा)।

 धमतरी जिले के कोरमुड़ गांव में तेंदुए के हमले से एक तीन वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना ग्रामीणों के बीच भय और आतंक का कारण बन गई है। सोमवार को सिहावा थाना क्षेत्र के बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र स्थित कोरमुड़ गांव में ऋतिक, पिता योगेश, को तेंदुआ घर की बाड़ी से उठा ले गया था।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

मासूम की तलाश में परिजनों के साथ-साथ बिरगुड़ी और दुधावा वन विभाग की टीम, पुलिस, और अन्य अधिकारी जुटे रहे। अंततः 40 घंटे बाद, बच्चे के सिर और पायल के अवशेष गांव से 200 मीटर दूर पहाड़ियों में मिले, जिससे बच्चे की पहचान की गई। मौके पर एसडीओ एस.एस. नाविक, रेंजर दीपक गावड़े और अन्य पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है और तेंदुए के आतंक ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment