लोहंडीगुड़ा (कौशल संदुजा)
क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल ने आज लोहंडीगुड़ा विकास खंड के अंतर्गत विभिन्न संकुल केंद्रों में हुए हादसों में मारे गए 10 बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने घर-घर जाकर संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवारों को 1 लाख रुपये की छात्र दुर्घटना बीमा राशि के चेक प्रदान किए।
विकास खंड के संकुल केंद्र आंजर, मारडूम, तराईभाटा, मांदर, मटनार, अलनार, और उसरीबेडा के जिन बच्चों की आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु हुई थी, उनके परिवारों को इस सहायता का वितरण किया गया। इसके साथ ही, प्रत्येक मृतक परिवार में एक-एक वृक्षारोपण भी किया गया, ताकि उनके प्रियजनों की याद हमेशा बनी रहे।
विधायक गोयल के साथ इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, जिलापंचायत सदस्य रैतु राम, जनपद सदस्य बसंत कश्यप, विनय मौर्य, डमरू भारद्वाज, विकेश रंगारी, चैनू सिंह और तुलसीराम उपस्थित थे। विधायक ने कहा, “मैं सदैव आपकी मदद के लिए तत्पर रहूंगा और इस कठिन समय में आपके साथ खड़ा हूँ।”
कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी, खंड स्त्रोत समन्वयक पीलाराम सिन्हा और संबंधित संकुल शैक्षिक समन्वयक भी उपस्थित रहे।










