Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारी: फाइनल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow
स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारी: फाइनल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

अंबिकापुर,  (पंकज शुक्ला)। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन से पहले अंबिकापुर के पुलिस लाइन ग्राउंड में आज फाइनल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। सरगुजा कलेक्टर श्री विलास भोस्कर (भा.प्र.से.) और पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में इस रिहर्सल में विभिन्न बलों ने हिस्सा लिया, जिनमें सीएफ, पुलिस विभाग, नगर सेना, एनसीसी कैडेट्स और स्कूल-कॉलेज के प्लाटून शामिल थे।

रिहर्सल के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली, जबकि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड के बाद सभी प्लाटून कमांडरों को विशेष हिदायतें दी गईं और उन्हें गर्व के साथ परेड में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की हर छोटी-बड़ी तैयारी का जायजा लिया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और शहीद परिवारों के लिए विशेष इंतजाम शामिल थे।

इस रिहर्सल के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने दर्शक दीर्घा की व्यवस्था, शहीद परिवारों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था, और यातायात नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस और प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसमें बेरीकेटिंग, वाहनों के पार्किंग स्थल की व्यवस्था, और यातायात कर्मचारियों की तैनाती शामिल है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।

रिहर्सल में नगर सेना कमांडेंट श्री शिवकुमार कठोतिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री अमित पटेल, और रक्षित निरीक्षक सह परेड कमांडर तृप्ती सिंह राजपूत समेत कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment