Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महिला की हत्या, आरोपी देहरादून से गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

रायपुर के कबीर नगर इलाके में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुस्तकीम खान ने अपने दोस्त संजय जायसवाल के घर मेहमान बनकर आकर, संजय की पत्नी सोनू जायसवाल की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, संजय और सोनू के दो बच्चे थे, लेकिन संजय पिछले तीन महीनों से नागपुर में अपने चाचा के पास रह रहा था, जबकि सोनू और बच्चे कबीर नगर में ही रह रहे थे। 2 जुलाई को मुस्तकीम ने संजय के घर मेहमान बनकर खाना खाया और रात में सोनू की हत्या कर दी। उसने सोनू के मुंह में तकिया दबाकर उसे बेहोश किया और फिर हथौड़ी से सिर और चेहरे पर कई वार किए। हत्या के बाद आरोपी ने बच्चों को कमरे के बाहर बैठा दिया और शव को ताले से बंद कर भाग गया।

पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम को 11 अगस्त को देहरादून के ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। मुस्तकीम का दावा है कि उसने संजय और सोनू को उधार दी गई रकम की वापसी के लिए हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment