Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरगुजा पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार, 22 किलोग्राम गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

 

  • अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, 22 किलोग्राम गांजा बरामद, आरोपियों की योजना पर पुलिस ने फेरा पानी।

पंकज शुक्ला/अंबिकापुर

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसते हुए सरगुजा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली पुलिस टीम ने नशे के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह गांजा लगभग 4.40 लाख रुपये का है।

सरगुजा पुलिस गांजा तस्करी सरगुजा पुलिस गांजा तस्करी

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस ने अम्बिकापुर के नया बस स्टैंड रैन बसेरा में बनारस जाने वाली बस का इंतजार कर रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके ट्रॉली बैग और लाईनदार बैग से 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा खरीदकर उत्तर प्रदेश में बेचने की योजना बनाई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश पासवान और प्रदीप पासवान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इस सफल ऑपरेशन को थाना प्रभारी कोतवाली और उनकी टीम ने अंजाम दिया। सरगुजा पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई एक बड़े संदेश के रूप में देखी जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment