Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांकेर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

  • भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में किराना दुकान के अंदर घटी दिल दहला देने वाली घटना, आरोपी फरार होने से पहले ही पुलिस की गिरफ्त में

कांकेर।

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता शाम के समय अपने गांव के किराना दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान, दुकानदार और एक अन्य युवक ने उसे बंधक बना लिया और दुकान के अंदर ही उसके साथ दुष्कर्म किया।

रात भर घर नहीं लौटने पर पीड़िता के परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह जब पीड़िता घर पहुंची, तो उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए, परिजन तुरंत भानुप्रतापपुर पुलिस थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होते ही, आरोपी दुकानदार और उसका साथी गांव से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी विनोद कुमार नरेटी (26 वर्ष) निवासी डुवा और परस राम कोमरा (45 वर्ष) निवासी विनायकपुर को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment