Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा के सदस्यता अभियान का लक्ष्य: सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही बनाना – किरण सिंह देव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दुर्ग जिला भाजपा कार्यशाला में सदस्यता अभियान के लिए दिया गया विस्तृत सैद्धांतिक और तकनीकी प्रशिक्षण

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

भाजपा ने अपने राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया है। इसी कड़ी में दुर्ग जिला भाजपा ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में भाग लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए किरण सिंह देव ने कहा, “भाजपा का सदस्यता अभियान इस बार पूरी तरह से सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले का कोई भी हिस्सा इस अभियान से अछूता न रहे। हर गांव, हर मोहल्ले में सदस्यता अभियान को पहुँचाना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा। हम समाज के हर तबके से, चाहे वह युवा हो, महिला हो, किसान हो या व्यापारी, सभी को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 भाजपा सदस्यता अभियान 2024 भाजपा सदस्यता अभियान 2024 भाजपा सदस्यता अभियान 2024

 

सांसद विजय बघेल ने कार्यशाला में कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है। अब जब सदस्यता का पुनर्नवीनीकरण हो रहा है, तो हमें और भी अधिक संख्या में नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य है।”

इस अवसर पर, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा, “दुर्ग जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान को हम एक चुनौती के रूप में देख रहे हैं और हम पिछली बार से भी अधिक सदस्य बनाकर रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। हमारे कार्यकर्ता संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हैं और हर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए तत्पर रहते हैं।”

जिला सदस्यता अभियान के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कार्यशाला में पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें मिस कॉल, नमो ऐप, और क्यूआर कोड के माध्यम से सदस्यता ली जा सकेगी।

कार्यशाला में विभिन्न विधायकों, पूर्व मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने सदस्यता अभियान की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया और इसे सफल बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

कार्यशाला के दौरान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के प्रथम दुर्ग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख स्थलों पर बाजे-गाजे, ढोल और पटाखों के साथ उनका अभिनंदन किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment