-
थाना सीतापुर की पुलिस टीम ने किया आरोपी को गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस महिला अपराधों पर कर रही सख्त कार्रवाई
सरगुजा पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सीतापुर पुलिस टीम ने एक और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 अगस्त 2024 की है, जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी और खाना बना रही थी। इसी दौरान, आरोपी अजीर साय कोरवा ने घर में घुसकर पीड़िता को जबरन गिराकर दुष्कर्म किया।
घटना के समय पीड़िता के घरवालों के अचानक आ जाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने 21 अगस्त 2024 को थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार किया।
आरोपी की पहचान अजीर साय, उम्र 45 वर्ष, निवासी चौकी केरजू साजापानी, हाल मुकाम वंशीपुर पंडरापाट, सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर जॉन प्रदीप लकड़ा, चौकी प्रभारी केरजू नोहर साय मिंज, प्रधान आरक्षक नंद कुमार प्रजापति, आरक्षक शिव मूरत किंडो, संजय एक्का, रुपेश महंत, धनकेश्वर यादव और पंकज देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









