Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आदमखोर भेड़ियों का आतंक: बहराइच में 6 साल की मासूम पर हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • अमावस की रात बहराइच में भेड़ियों का कहर, वन विभाग की नाकामी

बहराइच।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की अमावस की रात इन भेड़ियों की हिंसक प्रवृत्ति और भी बढ़ गई। रात 8:00 बजे के बाद से ही भेड़ियों की लोकेशन लगातार मिलती रही, लेकिन वन विभाग की टीम उन्हें पकड़ने में नाकाम रही। प्रशासन की ओर से पूरे इलाके में पेट्रोलिंग की जा रही थी, बावजूद इसके भेड़िए ने गिरधरपुर पंढवा गांव में 6 साल की मासूम अफसाना पर हमला कर दिया।

मासूम अफसाना अपनी दादी के साथ घर में सो रही थी जब भेड़िया दबे पांव घर में दाखिल हुआ और उस पर हमला कर दिया। हालांकि, अफसाना की दादी की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया, जिससे भेड़िया वहां से भाग खड़ा हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, अफसाना की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

मैकिपुरवा गांव में भी दहशत
बहराइच जिले के मैकिपुरवा गांव में भी बीती रात आदमखोर भेड़िए ने दस्तक दी। गांव वालों के शोर मचाने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन, थोड़ी ही देर में गिरधरपुर पंढवा गांव में भेड़िए ने मासूम अफसाना पर हमला कर दिया।

मैकिपुरवा गांव के छोटे लाल जायसवाल के घर पर आदमखोर भेड़िए ने चार बार हमला किया। एक बार तो भेड़िया घर की सीढ़ियों से होते हुए छत पर पहुंच गया था, जहां मासूम बच्चे सो रहे थे। शोर मचाने पर भेड़िया भाग खड़ा हुआ, लेकिन इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment