Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

NSUI ने किया सरस्वती नगर थाने में विरोध प्रदर्शन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • NSUI का आरोप – मारपीट में एकतरफा FIR, ABVP पर कार्रवाई क्यों नहीं?

रायपुर। 

राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) कार्यकर्ताओं ने सरस्वती नगर थाना का घेराव करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। NSUI का आरोप है कि पुलिस ने पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में BJP के सदस्यता अभियान के दौरान ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया और केवल NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की, जबकि ABVP कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

NSUI रायपुर जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने आरोप लगाया कि ABVP कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत विश्वविद्यालय में ज़बरदस्ती पर्ची कटवाने की कोशिश की। विरोध करने पर NSUI कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, लेकिन पुलिस ने केवल NSUI कार्यकर्ताओं पर ही FIR दर्ज कर दी, जिससे NSUI कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

शांतनु झा के अनुसार, भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान ABVP कार्यकर्ता छात्रों से ज़बरन 5 से 50 रुपये की पर्ची कटवाकर सदस्यता दिला रहे थे। जब NSUI कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, तो ABVP कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना में NSUI कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं, लेकिन पुलिस ने FIR केवल NSUI के खिलाफ दर्ज की।

NSUI की मांग:

NSUI कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए ABVP के प्रभाव में आकर केवल NSUI के खिलाफ FIR दर्ज की है। उनका कहना है कि जब तक ABVP के दोषी कार्यकर्ताओं पर बलवा और जान से मारने की कोशिश जैसी धाराओं के तहत अपराध दर्ज नहीं होता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment