रायपुर। कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देशानुसार, शासकीय सेवकों द्वारा चुनी गई पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के तहत पेंशन निर्धारण प्रक्रिया पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें पेंशन निर्धारण के गुर सिखाए गए, ताकि लंबित प्रकरणों का तेजी से निपटारा हो सके।
इस कार्यशाला के दौरान, अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की सूची प्रदान की गई और उनकी त्वरित निपटान प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे तीन दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित करें।
कार्यशाला में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अभिषेक शर्मा, सहायक संचालक प्रशांत साहू, तकनीकी प्रभारी आकांक्षा शर्मा, सहायक कोषालय अधिकारी तुलसी राम साहू, मुकेश व्यास, शीतल समीर कुजूर, और विक्की सिक्का उपस्थित थे।










