Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रिकॉर्डिंग डांस आयोजनों से मिल रही है स्थानीय कलाकारों को पहचान: अशवंत तुषार साहू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • महासमुंद के खैरझिटी में तीजा-पोरा उत्सव के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय कलाकारों का जौहर देखने को मिला।

महासमुंद, खैरझिटी।

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 2 के ग्राम खैरझिटी में तीजा-पोरा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और समृद्धि के लिए श्रीसिद्धि विनायक गणेश से प्रार्थना की।

साहू ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह की डीजे डांस प्रतियोगिताओं से प्रदेश के छोटे-बड़े कलाकारों को अपनी कला को निखारने और मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से कलाकारों को नई पहचान और अवसर प्राप्त होते हैं, जिससे उनके भविष्य को दिशा मिलती है।

अशवंत तुषार साहू ने तीजा-पोरा उत्सव समिति के सदस्यों छविराम विश्वकर्मा और कौशल धीवार को विशेष रूप से बधाई दी, जिन्होंने इस प्रतियोगिता का आयोजन कर क्षेत्र के युवाओं को अपनी कला दिखाने का मंच प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं की कलात्मक क्षमता को निखारने और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच प्रतिनिधि मनीष सिंहा, उप सरपंच तारेन यादव, साहस यादव, रोशन सिंहा, राकेश निषाद, रामानंद साहू, भोला यादव, और अन्य साथी गण भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment