- मौका पाकर भागी पीड़िता
यूपी के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले की एक युवती का करीब दो महीने पहले अपहरण कर लिया गया था और उसे बस्ती जिले में बंधक बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता किसी तरह मौका पाकर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकली और अपनी बुआ के घर पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता गोरखपुर के एक गांव में करीब ढाई महीने पहले अपनी बुआ के घर आई थी। यहां उसकी जान-पहचान एक महिला से हुई, जिसने उसे फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया। एक शाम वह महिला पीड़िता को काम के सिलसिले में अपने घर बुलाकर एक युवक और दूसरी महिला के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर बस्ती जिले के एक मकान में ले गई।
पीड़िता ने बताया कि वहां उसे बंधक बनाकर लगातार शारीरिक शोषण किया गया और देह व्यापार करने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल किया गया और भूखा रखा गया। कई दिनों तक बंधक रहने के बाद, पीड़िता किसी तरह मौका पाकर वहां से भाग निकली और गोरखपुर में अपनी बुआ के घर पहुंची।
पीड़िता की बुआ ने बताया कि जब उनकी भतीजी गायब हो गई थी, तो उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गोरखपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।






