Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राम रघुवंशी का प्रबल प्रताप जूदेव के निवास पर भव्य स्वागत, गौ संवर्धन से लाखों रोजगार के अवसरों पर हुई ऐतिहासिक चर्चा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के माननीय सदस्य और मध्यप्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम रघुवंशी का रायपुर स्थित प्रबल प्रताप जूदेव के निवास पर आगमन पर गरिमामय स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गौ संवर्धन और संरक्षण के माध्यम से रोजगार के नए अवसर कैसे उत्पन्न किए जा सकते हैं, इस विषय पर दोनों प्रमुख हस्तियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

वार्ता के दौरान गौवंश के संवर्धन और संरक्षण से जुड़े संभावित उपायों और उससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन की संभावना पर गहन विचार-विमर्श किया गया। राम रघुवंशी ने गौ संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मजबूती के एक सशक्त साधन के रूप में प्रस्तुत करते हुए सुझाव दिए कि इस दिशा में ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ संवर्धन के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण संभव है, बल्कि इसके साथ रोजगार के अनेक अवसर उत्पन्न किए जा सकते हैं, जिससे प्रदेश के विकास में योगदान मिलेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment