Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारी बारिश और डैम हादसे के चलते विश्वकर्मा जयंती पर बंद रहेगा बैलाडीला का आकाशनगर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • आकाशनगर में सैलानियों की सैर पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध, खनन गतिविधियां जारी रहेंगी

दंतेवाड़ा (कौशल संदुजा)।

इस बार 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पर्यटक बैलाडीला के आकाशनगर की सैर नहीं कर पाएंगे। भारी बारिश और पिछले महीने एनएमडीसी के डैम फूटने से हुई तबाही के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन माइंस एरिया में पर्यटन गतिविधियों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि खनन गतिविधियां जारी रहेंगी, लेकिन पर्यटकों के लिए आकाशनगर बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि डैम हादसे और बैलाडीला क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भू-स्खलन की आशंका जताई जा रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन के मुताबिक, हर साल विश्वकर्मा जयंती पर बड़ी संख्या में आम जनता अपने वाहनों के साथ माइंस एरिया का भ्रमण करती है। लेकिन इस बार प्रतिकूल मौसम के कारण एसडीएम की रिपोर्ट में बड़े हादसे की आशंका जाहिर की गई है। स्थिति सामान्य होने पर सैलानियों के लिए आकाशनगर अगले महीने फिर से खोला जा सकता है।

हालांकि, विश्वकर्मा पूजन इस बार भी सामान्य रूप से आयोजित होगा, लेकिन पर्यटन गतिविधियों पर रोक रहेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment