Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आकाशीय बिजली की चपेट में आया युवक, चार घंटे में मिली 4 लाख की सहायता राशि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को संवेदना प्रकट की

तिल्दा ब्लॉक, रायपुर (सत्यानंद सोई)

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तिल्दा ब्लॉक के ताराशिव गांव निवासी 26 वर्षीय आशीष वर्मा की आज दुखद मृत्यु हो गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की पहल और राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते महज चार घंटे में पीड़ित परिवार को आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

घटना सुबह करीब 10 बजे की है, जब आशीष वर्मा अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक हुई बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और राजस्व अमले की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसकी सूचना तुरंत जिला मुख्यालय भेजी गई।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने घटना की जानकारी मिलते ही संवेदनशीलता दिखाते हुए, परिवार को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। चार घंटे के भीतर ही मृतक के पिता ऋषि कुमार वर्मा को 4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। कलेक्टर ने परिजनों से फोन पर बातचीत कर संवेदना प्रकट की और प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

परिजनों ने इस दुखद घड़ी में जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने संकट की इस घड़ी में त्वरित सहायता पहुंचाई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment