Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुजाता लकड़ा बनीं उप निरीक्षक, SP किरण चव्हाण ने स्टार लगाकर दी बधाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा (कौशल संदुजा)।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वालों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार, कुल 13 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। बस्तर संभाग से मात्र दो सहायक उप निरीक्षकों को यह प्रमोशन मिला है, जिसमें बीजापुर और सुकमा जिलों से एक-एक अधिकारी शामिल हैं।

सुकमा से सहायक उप निरीक्षक सुजाता लकड़ा को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। इस मौके पर सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुजाता लकड़ा को स्टार लगाकर बधाई दी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment