Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रेलवे ट्रैक के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • फैक्ट्री के ऑपरेटर की हत्या का शक, शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

बिलासपुर।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी संजय सिंह (32) की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुष्पा इंडस्ट्रीज में ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले संजय के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जता रही है। घटना स्थल से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारणों का पता चल सके।

दोस्त के साथ था आखिरी बार

मिली जानकारी के अनुसार, संजय सिंह बुधवार रात करीब 8 बजे अपने दोस्त के साथ रेलवे ट्रैक के पास टहलते हुए फोन पर बात कर रहा था। बाद में उसका दोस्त अपने घर लौट गया, लेकिन संजय पूरी रात अपने कमरे में नहीं लौटा। उसकी खोजबीन रात भर की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

सुबह मिली खून से लथपथ लाश

गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की लाश मिलने की सूचना पर संजय के दोस्त और फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। संजय के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे उसकी हत्या की आशंका को बल मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment