- चूल्हट नाला मोड़ के पास ट्रक पलटने से क्षेत्र में हड़कंप, चालक बाल-बाल बचा
लखनपुर (पंकज शुक्ला)।
लखनपुर (अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130) में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना चूल्हट नाला मोड़ के पास हुई, जहाँ ट्रक क्रमांक NL 01AA 4916 ने अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड तोड़ते हुए 33 हजार केवी विद्युत पोल से टकराकर खेत में पलट गया।
ट्रक का चालक, जो झारखंड के रांची से महाराष्ट्र के पुणे जा रहा था, दुर्घटना के समय नींद की झपकी लेने के कारण गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। स्थानीय राहगीरों ने शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला।
इस घटना के कारण सड़क पर 33 हजार केवी विद्युत प्रवाहित तार के नीचे जाली गिर गई, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और विद्युत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने सड़क पर बिखरी जाली को काटकर हटाया और आवागमन बहाल किया।









