Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ग्राम एतकल में जादू-टोना के शक में 5 लोगों की हत्या, 17 आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्राम एतकल हत्या मामला, जादू-टोना हत्या

  • हत्या के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सुकमा (कौशल संदुजा)

दिनांक 15.09.2024 को थाना कोंटा क्षेत्र के ग्राम एतकल में एक ही परिवार के 5 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने जादू-टोना के शक में लाठी और डंडे से पीट-पीटकर इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद थाना कोंटा में अपराध क्रमांक 20/2024 पंजीबद्ध किया गया, जिसमें धारा 191 (2), 191 (3), 190, 103 (1), 296, 351 (2) भारतीय न्याय संहिता, छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज हुआ।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने 5 प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें शामिल हैं:

  1. सवलम राजेश (21 वर्ष)
  2. सवलम हिरमा
  3. कारम सतेम (35 वर्ष)
  4. कुंजाम मुकेश (28 वर्ष)
  5. पोड़ियाम एंका

इन सभी का संबंध ग्राम एतकल, थाना कोंटा जिला सुकमा से है।

पुनः विवेचना के दौरान स्वतंत्र साक्षियों और आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर कुल 12 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसमें शामिल हैं:

  1. पोड़ियम कन्नी (45 वर्ष)
  2. मड़कम सीता (25 वर्ष)
  3. संतोष पोड़ियाम (23 वर्ष)
  4. कुंजाम कन्ना (48 वर्ष)
  5. सवलम रंगा (30 वर्ष)
  6. सावलम पोदिया (30 वर्ष)
  7. सवलम गंगा (29 वर्ष)
  8. कारम राम कृष्ण (31 वर्ष)
  9. कुंजाम एंका (25 वर्ष)
  10. सोयम श्रीनु (30 वर्ष)
  11. कुंजाम भीमा (25 वर्ष)
  12. पोड़ियाम जोगा (50 वर्ष)

घटना में शामिल कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और हत्या में प्रयुक्त लाठी/डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि प्रकरण की सभी बिंदुओं की जांच जारी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment