- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने संघ की मांग को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री से चर्चा का आश्वासन दिया
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल की अगुवाई में हुआ, जिसमें संघ की एक सूत्री मांग को रखा गया कि छत्तीसगढ़ स्कूली पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा को एक अनिवार्य विषय बनाया जाए और व्यायाम शिक्षकों को व्याख्याता शारीरिक शिक्षा के पद पर नियुक्त किया जाए।
बैठक में मंत्री तोखन साहू ने संघ की मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ये जायज हैं और वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक भी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और संघ के पत्र को छत्तीसगढ़ शासन तक पहुंचाएंगे।
इस महत्वपूर्ण चर्चा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश देवांगन, महासचिव पीतांबर पटेल, दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल, और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संघ निरंतर अपनी मांगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए आगे बढ़ रहा है, जो इस विषय में उसकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।









