- 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की मुहिम
कोटा।
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शुरू किए गए ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के अंतर्गत नवा गाँव (कोटा विधानसभा, बिलासपुर) में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय नेता प्रबल प्रताप सिंह जुडेव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व निभाए।
सक्रीय भागीदारी में स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे के कचरे को हटाने और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया गया।
प्रबल प्रताप सिंह जुडेव ने अपने संबोधन में कहा, “स्वच्छता केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि यह हमारी सोच और संस्कृति का हिस्सा है। यह अभियान हमें एक स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण बनाने में सहायक सिद्ध होगा।”
इस कार्यक्रम ने स्थानीय निवासियों में स्वच्छता के प्रति एक नई जागरूकता जगाई और गांव के विकास में सामूहिक योगदान का संकल्प लिया गया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के द्वारा स्वच्छता की दिशा में एक नए युग की शुरुआत की जाएगी।















