-
आयोजन में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने की शिरकत, कलाकारों के हुनर को सराहा
महासमुंद।
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के ग्राम पिरदा में युवा उत्सव विश्वकर्मा समिति के तत्वावधान में आयोजित डी. जे डांस प्रतियोगिता में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने भाग लिया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की तरक्की के लिए सिद्धि विनायक गणेश और विश्वकर्मा से प्रार्थना की।
अशवंत तुषार साहू ने अपने संबोधन में कहा, “डीजे डांस प्रतियोगिता से हमारे प्रदेश के कलाकारों का जौहर देखने को मिलता है। छोटे से लेकर बड़े कलाकारों को अपने हुनर को निखारने और अपनी काबिलियत को दिखाने का मौका मिलता है। ऐसे आयोजन करने वाले पिरदा युवा उत्सव विश्वकर्मा समिति के सदस्यों को कोटिश बधाई देता हूँ, जिन्होंने हमारे क्षेत्र के युवा कलाकारों को अपनी कलाकारी दिखाने के लिए यह मंच सजाया है।”
मंच संचालन जीवंत अंदाज में जीवन साहू ने किया और अपने चुटकुलों और कविताओं से दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रमुख रूप से कार्यक्रम में युवा नेता डॉक्टर कृष्णा पटेल, दीपक साहू, रामकुमार ध्रुव, दुर्गेश निषाद, राहुल साहू, जितेंद्र साहू, सुरेश पटेल, और तोषण पटेल उपस्थित थे।










