Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

परिवहन विवाद ने रोकी स्टील प्लांट की रफ्तार, करोड़ों के नुकसान से जूझ रहा एनएमडीसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • बस्तर परिवहन संघ और जय झाड़ेश्वर समिति की मांगें ठप रहीं, एचआर क्वाइल का परिवहन बंद।

जगदलपुर (कौशल संदुजा)

 जगदलपुर से प्राप्त समाचार के अनुसार, एनएमडीसी के नगरनार स्थित स्टील प्लांट में परिवहन विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। जय झाड़ेश्वर समिति और बस्तर परिवहन संघ ने अपनी मांगों पर जोर देते हुए प्लांट के गेट को बंद कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप लगातार तीसरे दिन भी एचआर क्वाइल का परिवहन ठप है। इस आंदोलन के कारण एनएमडीसी प्रबंधन को रोजाना करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है।

बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष अमर सिंह का कहना है कि उनके पास 250-300 ट्रेलर उपलब्ध हैं, और समिति की ओर से दिए गए दर पर ही परिवहन का काम करना चाहते हैं। दूसरी ओर, एनएमडीसी प्रबंधन का यह तर्क है कि समिति के पास एचआर क्वाइल के परिवहन के लिए पर्याप्त ट्रेलर नहीं हैं।

एनएमडीसी के संचार प्रमुख रफीक अहमद ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों और बस्तर प्रशासन के साथ चर्चा की गई है। प्रबंधन को चिंता है कि यदि आंदोलन जारी रहा, तो ग्राहक अन्य प्लांट्स की ओर रुख कर सकते हैं जिससे बस्तर की छवि भी प्रभावित होगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment