Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंबिकापुर में एसईसीएल कोल खदान की जर्जर सड़कों के विरोध में ग्रामीणों का चक्का जाम, विधायक राजेश अग्रवाल ने समर्थन दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

एसईसीएल अमेरा खदान जर्जर सड़क

 

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

एसईसीएल अमेरा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा, वे धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। इसी दौरान, अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने चक्का जाम का समर्थन किया।

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 130 स्थित सिंगीटाना से अमेरा खदान, पीपर खार से अमेरा खदान, और रजपुरीकला से एसईसीएल खदान तक की सड़कें अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं। इन सड़कों के कारण स्कूली बच्चों, शिक्षकों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी दो बार चक्का जाम किया जा चुका है, लेकिन एसईसीएल प्रबंधन और प्रशासन के आश्वासनों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विधायक राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर सहमति जताई और एसईसीएल अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि अगर सड़क का निर्माण जल्द नहीं किया गया, तो वह स्वयं ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे। राजेश अग्रवाल ने यह भी बताया कि वह सरगुजा कलेक्टर और एसईसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नेशनल हाईवे 130 से अमेरा खदान तक की 5 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बेहद खराब है। आवागमन के दौरान उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

अब देखने वाली बात यह है कि एसईसीएल प्रबंधन कब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू करता है, क्योंकि ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment