Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अग्रसेन जयंती पर खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में दिखा जोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अग्रसेन जयंती 5148वीं जयंती प्रतियोगिताएँ अग्रसेन जयंती 5148वीं जयंती प्रतियोगिताएँ अग्रसेन जयंती 5148वीं जयंती प्रतियोगिताएँ

 

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

अग्रसेन जी की 5148वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव में रविवार का दिन खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के नाम रहा। विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। पुरुषों और बच्चों के लिए साइकिल रेस, दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जलेबी दौड़, फुग्गा दौड़, ट्राई साइकिल दौड़, और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विविध वेशभूषा प्रतियोगिता ने संस्कृति की झलक पेश की।

महिलाओं और बालिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, टंग ट्विस्टर प्रतियोगिता, एक संदेश समाज के नाम और भाभी जी की दुकान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। महोत्सव में सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिताओं में विजेता

  • म्यूजिकल हाउजी प्रतियोगिता: शिखा अग्रवाल प्रथम स्थान और शीतल गोयल द्वितीय स्थान पर रहीं।
  • गिलास गिराओ प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग): ओजस अग्रवाल प्रथम स्थान और प्रतीक अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में हर्ष अग्रवाल प्रथम और रश्मि गर्ग द्वितीय स्थान पर रहीं।
  • निशाना लगाओ प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग): शिवांश अग्रवाल प्रथम और प्रयागराज अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में आयुष अग्रवाल पहले और अंकुर अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे।
  • दौड़ प्रतियोगिता: सब जूनियर वर्ग में समर्थ अग्रवाल प्रथम और अर्पित अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में आयु अग्रवाल प्रथम और समर्थ अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में तुषार मित्तल प्रथम और आकाश अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे।
  • साइकिल रेस: जूनियर वर्ग में अथर्व अग्रवाल प्रथम और युग गोयल दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में विवेक गोयल पहले और करन जैन दूसरे स्थान पर रहे।
  • बन्ना बन्नी गीत प्रतियोगिता: परी अग्रवाल और काशवी अग्रवाल प्रथम स्थान पर और आर्ना गर्ग द्वितीय स्थान पर रहीं।
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता: सीनियर वर्ग में आकाश अग्रवाल प्रथम और अंश केडिया दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में करण अग्रवाल पहले और स्पर्श अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे।

शनिवार की शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में जूनियर वर्ग के सेमीफाइनलिस्ट धान्वी अग्रवाल पहले स्थान पर, नविका अग्रवाल दूसरे और अन्वी अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग के फाइनलिस्ट निवासो अग्रवाल पहले, आकाश दूसरे और तनीषा अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे।

महोत्सव के दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, हीरालाल गर्ग, घनश्याम दास अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, दीनदयाल बंसल, मुकेश अग्रवाल, विजय बंसल, राकेश सिंघल, अमरजीत अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आशीष तायल, नरेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, साक्षी अग्रवाल, नमीता अग्रवाल, अनु अग्रवाल, ऐश्वर्या अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, मनोज जैन, शिवम गर्ग, सतीश गर्ग, समय अग्रवाल, अमन मित्तल, दिनेश गर्ग, ओम गर्ग, कैलाश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, सौम्य गोयल, सुशील अग्रवाल, नितेश केडिया, शुभम अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह जानकारी प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी मनोज कुमार अग्रवाल ने दी।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment