Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस की न्याय यात्रा: संतोष पटेल के परिजनों से मिलेंगे पीसीसी चीफ दीपक बैज

कांग्रेस न्याय यात्रा छत्तीसगढ़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर/मांढर (सत्यानंद सोई)।

छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की न्याय यात्रा जारी है। यह यात्रा पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में गिरौधपुरी से रायपुर तक चल रही है, जिसका उद्देश्य राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को उजागर करना है।

इस क्रम में, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी डेलीगेट और धरसींवा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे एवं पूर्व जनपद सदस्य जयंत साहू ने दोन्देकला निवासी भाजपा कार्यकर्ता मृतक संतोष पटेल के परिजनों से मुलाकात की। संतोष पटेल के परिजनों ने इस छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समर्थन करते हुए पदयात्रा में शामिल होने की सहमति दी है।

न्याय यात्रा के तीसरे दिन रोहासि से खिरिया भैसा पहुँचने के बाद अगला पड़ाव सारागांव में रात्रि विश्राम होगा। धरसींवा ब्लॉक के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। पाँचवे दिन, 1 अक्टूबर को न्याय यात्रा सारागांव से निकलेगी। इस दौरान, पीसीसी चीफ दीपक बैज भाजपा कार्यकर्ता संतोष पटेल के घर भी पहुँचेंगे और उनके परिवार जनों से मिलकर न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएंगे।

ज्ञात हो कि संतोष पटेल ने दो महीने पहले ट्रेन में आत्महत्या कर ली थी। इसके पीछे शराब माफिया, पुलिस और भाजपा विधायक की अनदेखी बताई जा रही है। विधानसभा पुलिस ने संतोष के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था, लेकिन उसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने पहले ही इस मामले में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विधानसभा थाना घेराव की चेतावनी दी थी। साथ ही, संतोष के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। अब न्याय यात्रा से परिवार को उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने कहा, “छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के तीसरे दिन भी हमारे कदम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार अब भी हमारी आवाज़ अनसुनी कर रही है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। आज तीसरे दिन माननीय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी के संग रोहासि से शुरू हुई यह पद यात्रा अब भैसा की ओर बढ़ रही है, जहाँ हर कदम पर हमारे साथ न्याय की चाह रखने वाले और अन्याय के शिकार लोग हमारे समर्थन में जुड़ते जा रहे हैं। हमारी यात्रा शांतिपूर्ण है, पर दिलों में जोश और गुस्सा गहरा है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिलता और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment