Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई 3 में उप पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन: किसानों को मिलेगी सुविधा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भिलाई 3 उप पंजीयन कार्यालय उद्घाटन

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भिलाई 3 स्थित पालिका बाजार में उप पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी, नेता प्रतिपक्ष रामखेलावन वर्मा, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जायसवाल, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, पंजीजक दुर्ग प्रियंका श्रीरंगारे, उप पंजीजक भुपेश मिश्रा, और पार्षद प्रेमलता चंद्राकर, राजेश यादव, फिरोज फारूकी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय विधायक ने अपने उद्बोधन में उप पंजीयन कार्यालय के उद्घाटन पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम जनता और किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि अब किसानों को पंजीयन के लिए पाटन दुर्ग नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा प्राप्त होगी। विधायक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी को इस कार्यालय के उद्घाटन में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।

उप पंजीयन कार्यालय के उद्घाटन से स्थानीय किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जो इस सुविधा के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान अब अपने ही क्षेत्र में कर सकेंगे। यह कदम भिलाई 3 में किसानों के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment