Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सरगुजा रेंज में उप पुलिस अधीक्षक अमित पटेल का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नति

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

आज दिनांक 09/10/2024 को सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कार्यालय में पाईपिन सेरेमनी का आयोजन किया। इस अवसर पर अमित पटेल को उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। उन्हें अशोक स्तंभ लगाकर सम्मानित किया गया और बस्तर के विशेष आसूचना शाखा में उनकी नई पदस्थापना हेतु कार्यमुक्त किया गया।

इस समारोह में अंकित गर्ग और योगेश पटेल ने अमित पटेल को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं, उन्हें विभागीय कार्यों में ऊर्जा और गति के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, यातायात प्रभारी तृप्ति सिंह राजपूत और अन्य कार्यालयीन स्टाफ ने भाग लिया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment