Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

ठेलों और गुमटियों पर फैलाई गंदगी के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, 33 पर 5900 रुपए का जुर्माना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर गंदगी पर जुर्माना

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

देवेन्द्र नगर, टाटीबंध, और रायपुरा मुख्य मार्ग में निगम की टीमों ने गंदगी और कचरा फैलाने पर सख्त कार्रवाई की है। निगम ने कुल 33 ठेलों और गुमटियों पर सफाई नियमों का उल्लंघन करने पर 5900 रुपए का जुर्माना लगाया है।

देवेन्द्र नगर मुख्य मार्ग पर 10 ठेलों और गुमटियों पर 3400 रुपए का जुर्माना लगाया गया, वहीं जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टाटीबंध मुख्य मार्ग पर 12 ठेलों और गुमटियों पर 1800 रुपए का जुर्माना किया। इसी तरह रायपुरा मुख्य मार्ग पर 11 ठेलों और गुमटियों को कचरा फैलाने का दोषी पाया गया और उन पर 2500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

जनशिकायतों के आधार पर निगम की टीम ने निरीक्षण किया, जिसमें ये ठेले और गुमटियाँ मुख्य सड़क पर गंदगी और कचरा फैलाते पाए गए। निगम ने इन संचालकों को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी देते हुए जुर्माना लगाया। इस अभियान के दौरान कुल 33 ठेलों और गुमटियों पर कार्रवाई की गई और उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में भी वे नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment