महासमुंद.
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-1, ग्राम लाफिंग खुर्द में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा उन्हें चंदन गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में अशवंत तुषार साहू ने कहा, “दशहरे का दिन भगवान राम द्वारा रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की स्थापना का प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है। विजयादशमी के दिन मां दुर्गा ने भी महिषासुर राक्षस का वध किया था, इसीलिए इसे विजय का पर्व माना जाता है।”
उन्होंने कहा, “रावण दहन के दौरान लोग रावण के पुतले के साथ-साथ अपनी बुराइयों को भी समाप्त करने का संकल्प लेते हैं। रावण के 10 सिर उसकी विभिन्न मानसिक और शारीरिक शक्तियों का प्रतीक हैं। यह पर्व इस बात का संकेत है कि कोई भी बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसकी हार निश्चित है।”
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और रावण दहन के साथ उत्सव को मनाया।







