Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर दक्षिण उपचुनाव का बिगुल बजा: 13 नवंबर को मतदान, 23 को मतगणना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने उपचुनाव से जुड़ी अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि केवल विधानसभा क्षेत्र में ही आदर्श आचार संहिता लागू की जाएगी, जबकि रायपुर नगर निगम और महानगर होने के कारण पूरे जिले में इसे लागू नहीं किया जाएगा। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे, जिसमें 5 कंपनियां तैनात रहेंगी।

उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगी। मतदान 13 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को संपन्न होगी। क्षेत्र के 2 लाख 70 हजार से अधिक मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे और अपने विधायक का चुनाव करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,70,936 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,33,713 पुरुष, 1,37,171 महिलाएं और 52 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। साथ ही, क्षेत्र में 59 सेवा मतदाता भी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि चुनाव के लिए कुल 253 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 10 संगवारी मतदान केंद्र, 5 आदर्श मतदान केंद्र और 5 युवा मतदान केंद्र शामिल होंगे। 227 मतदान केंद्रों पर लाइव स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी।

मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 5 कंपनियों की तैनाती की जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment