रायपुर।
मां करणी माता समिति के तत्वावधान में आयोजित जगराता नन्दनवन अटारी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल रायपुर को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदू सुरक्षा और वर्तमान में हिंदुओं की स्थिति पर प्रकाश डालना था।
कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री राहुल वाडिवा ने उपस्थित महिलाओं, बहनों और युवाओं के बीच हिंदू सुरक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुकेश चक्रधारी ने देश और धर्म के कार्यों में सहयोग देने की बात कही, जिससे उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे, जिला मंत्री पूखराज जोशी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश कुमाबत और मिथुन ने धर्म कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले हिंदू वीरों को धर्मरक्षक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद रायपुर जिला मंत्री पूखराज जोशी की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों के कारण मां करणी माता जगराता के कार्यक्रम में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।










