Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

त्योहारी भीड़ से निपटने इंदिरा मार्केट में कार्रवाई, कई दुकानें हटाईं व कई मोटरसाइकिल की जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

इंदिरा मार्केट कार्रवाई

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर निगम सीमा क्षेत्र में त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में भीड़ और यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस ने तैयारी कर ली है। निगम अधिकारी और यातायात पुलिस ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए सड़क किनारे लगे दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा कुआं चौक के पास से 8 से 10 मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी सतीश ठाकुर, राजस्व और अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, सहायक अतिक्रमण प्रभारी योगेश सूरे, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद, और पुलिस निरीक्षक यशपाल ध्रुव सहित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शहर के इंदिरा मार्केट के भीतर त्योहारी सीजन में लोग सड़क पर ही पसरा लगाकर कपड़ा, पूजन सामग्री, जूता, चप्पल सहित अन्य तरह के कारोबार कर रहे थे। ऐसे व्यापारियों को चेतावनी दी गई है कि सड़क किनारे पसरा लगाने से आवागमन में बाधा होती है और यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसे ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

बाजार के भीतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा इंदिरा मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल और आसपास के क्षेत्र में चूना मार्किंग की गई है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में त्योहार के दौरान ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निपटने के लिए निगम प्रशासन द्वारा प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि चूना मार्किंग के बाहर दुकानें लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे पसरे जब्त किए जाएंगे।

इंदिरा मार्केट स्थित चौक के पास कुआं चौक क्षेत्र में भी लोगों को सड़क किनारे पसरा लगाकर कारोबार करने से  किया गया है मना ।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment