- दुर्ग जिले में भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारंभ
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के तय कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। दुर्ग जिले में इस अभियान का शुभारंभ पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान जिले भर से आए कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्यता अभियान के नियमों और औपचारिकताओं से अवगत कराया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू की ओर से दिलीप साहू ने, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा ने, और दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव से मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील साहू ने सक्रिय सदस्यता फॉर्म भरवाया। साथ ही सक्रिय सदस्यता शुल्क 500 रुपये भी जमा करवाया गया।
इस कार्यशाला में विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, सदस्यता अभियान जिला टोली सदस्य रविशंकर सिंह, उषा टावरी, डॉ. मानसी गुलाटी, प्रीतपाल बेलचंदन, नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार और कांतिलाल बोथरा मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और विधायक राजेश मूणत ने कहा कि भविष्य में पार्टी और सत्ता में पदाधिकारी बनने के लिए हर कार्यकर्ता का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। जो कार्यकर्ता 100 प्राथमिक सदस्य जोड़ चुके हैं, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर 500 रुपये का शुल्क देकर सक्रिय सदस्यता आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें 100 रुपये भाजपा को ऑनलाइन और 400 रुपये पार्टी के प्रादेशिक मुखपत्र ‘दीप कमल’ के लिए नगद जमा करना होगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे बिना किसी राग-द्वेष और पूर्वाग्रह के अपने मंडल के पात्र कार्यकर्ताओं से सक्रिय सदस्यता आवेदन फॉर्म भरवाएं। मंडल अध्यक्षों और सहयोगियों का दायित्व है कि वे सक्रिय सदस्यता फॉर्म भरवाएं।
सक्रिय सदस्यता आवेदन फॉर्म का परीक्षण प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा नियुक्त जिला समीक्षा समिति करेगी, जिसके संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये और सदस्य सुरेंद्र कौशिक व दिलीप साहू हैं। इस समिति द्वारा पात्र पाए गए आवेदकों को सक्रिय सदस्यता प्रदान की जाएगी। स्वीकृत सक्रिय सदस्यों की सूची 5 नवंबर को जिला भाजपा कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी।
सक्रिय सदस्यता समिति के संयोजक राजेंद्र कुमार पाध्ये ने कहा कि सक्रिय सदस्यता के लिए कुछ आवश्यक नियम निर्धारित किए गए हैं। इन नियमों के अनुसार ही कार्यकर्ताओं को सदस्यता प्रदान की जाएगी और किसी भी सिफारिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस कार्यशाला का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से अजय तिवारी, दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, आशीष निमजे, अमिता बंजारे, दीपक चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, अनूप सोनी, दिनेश देवांगन, राकेश दुग्गड़, जितेंद्र सिंह राजपूत, रजनीश श्रीवास्तव, संतोष सोनी, मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, गिरेश साहू, जितेंद्र यादव, रोहित राजपूत, महेंद्र लोढ़ा, शिव निषाद, मनमोहन शर्मा, रीता मेश्राम, सोनू राजपूत, राहुल पंडित, द्वारिका साहू, उदय शंकर त्रिपाठी, मौसमी ताम्रकार, कुलदीप साहू, प्रवीण कुमार यदु, दिव्या कलिहारी, साजन जोसफ, चंद्र प्रकाश मांडले, और विनायक ताम्रकार सहित अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










