Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शहीद उमेश साहू को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, विधायक गजेंद्र यादव ने दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

शहीद उमेश साहू अंतिम संस्कार

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय सेना में जम्मू कश्मीर सीमा (लेह लद्दाख) पर तैनात ग्राम कोडिया निवासी वीर जवान उमेश साहू की अंतिम यात्रा में विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए और उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक यादव ने कहा, “माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले माँ भारती के सपूत दिवंगत उमेश साहू को सादर नमन करता हूँ।”

इसे जुड़ी खबर यहां पढ़े:- करवा चौथ के दिन लेह लद्दाख में भिलाई के जवान उमेश साहू हुए शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

लेह लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले उमेश साहू का आज गृहग्राम कोडिया के मुक्तिधाम में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने पहुँचकर दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके इस बलिदान से ग्रामवासियों में गर्व और दुख का मिश्रित भाव देखा गया।

ग्रामवासियों और अन्य उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। शहीद की अंतिम यात्रा में गाँव के लोगों सहित सेना के जवान भी मौजूद रहे, जिन्होंने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें विदा किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment