Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर पुलिस की कार्यवाही: 9 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

सुकमा (कौशल संदुजा)।

बस्तर जिले के थाना परपा क्षेत्र में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस कार्यवाही में 9 लीटर 920 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 9,160 रुपये आंकी गई है।

घटना का खुलासा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुआ, जिसके अनुसार गीदम नाका कोल्ड स्टोरेज के पास एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में अंग्रेजी शराब लेकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, सीएसपी उदित पुष्कर, और एसडीओपी केशलूर विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशों में थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

टीम ने गीदम नाका कोल्ड स्टोरेज के पास आरोपी राजू उर्फ राजकुमार सेठिया को पकड़ा, जो बैग में अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहा था। उसके बैग में से प्रेसिडेंट 5000 सुपर स्ट्रॉन्ग बियर के 10 नग (650 एमएल प्रति नग) कुल 6500 एमएल और गोल्डन गोवा व्हिस्की (180 एमएल प्रति बोतल) कुल 3420 एमएल बरामद की गई। बरामद की गई कुल शराब की मात्रा 9 लीटर 920 एमएल है, जिसकी कुल कीमत 9,160 रुपये आंकी गई है। आरोपी का यह कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पाया गया।

आरोपी राजू उर्फ राजकुमार सेठिया पिता तुलाराम सेठिया, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम कलेपाल, थाना फ्रेजरपुर (परपा), जिला बस्तर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:

  • निरीक्षक दिलबाग सिंह
  • प्रधान आरक्षक जोगीलाल बुड़ेक, विरेन्द्र यादव, चंदन सिंह
  • आरक्षक गोबरूराम कश्यप, महेश यादव
omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment